Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसियों द्वारा निकाली जाएगी केंडिल मार्च

देवरिया।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को सायंकाल 6:30 बजें NEET एवं CBSE परीक्षा में कथित अनियमितताओं, छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई एवं लाठीचार्ज के विरोध में एक विशाल कैंडल लाइट मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन किया जाना है।

जनपद के समस्त कांग्रेसजन टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर सायं 5:30 बजें से एकत्र होकर नगर पालिका परिषद परिसर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तक कैंडल लाइट मार्च एवं सत्याग्रह कर छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, छात्रों के अधिकारों की रक्षा तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखी जाएगी।

उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा ने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh