Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अवैध तमंचों के साथ एक युवक को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा

देवरिया।जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अवैध देशी तमंचों के साथ एक युवक को धर दबोचा।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में देर रात थाना कोतवाली पुलिस संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सोनूघाट-महुआनी अहिल्यापुर लिंक रोड के पास घेराबंदी कर सुनील यादव (24 वर्ष) पुत्र अमरजीत यादव, निवासी ग्राम बरवा गोरस्थान, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे (.315 बोर) बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 477/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh