स्कुली बच्चों से भरी बस पलटी नौ वर्षीय छात्र की मौत कई घायल देवगांव के बसही मोड़ तिराहे के पास हुआ हादसा, चालक के नियंत्रण खोने से दुर्घटना; पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़। जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल 9 वर्षीय छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, जामिया फैजेआम, देवगांव की स्कूल बस गुरुवार सुबह छात्रों को लेकर वाराणसी-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसही मोड़ तिराहे के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक अचानक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि बस में सवार छात्र संभल नहीं सके और चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल छात्र की पहचान देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बनारसपुर गांव निवासी 9 वर्षीय युनूस बेलाल खान के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से पलटी बस को सड़क किनारे से हटवाया। हादसे में घायल अन्य बच्चों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडेय ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से पड़ताल कर रही है।
एक बार फिर बतादें कि,
#आज़मगढ़: स्कूली बच्चों से भरी जामिया फैज़ ए आम की बस पलटी, 9 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, कई बच्चे घायल
देवगांव के बसही मोड़ तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जामिया फैज़ ए आम की स्कूली बच्चों से भरी बस वाराणसी–आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसही मोड़ तिराहे के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में कई बच्चे घायल हुए हैं।
गंभीर रूप से घायल बनारसपुर निवासी 9 वर्षीय यूनुस बेलाल खान को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, लालगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से पलटी हुई बस को हटवाया। अन्य घायल बच्चों का उपचार जारी है।
क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडेय ने बताया कि बस पलटने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।



















































Leave a comment