Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: शेखपुरा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, खुलासे के लिए 4 टीमें गठित

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भुवाल चौहान (65) पुत्र हरदेव चौहान बुधवार रात अपने घर के कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि रात करीब 12 बजे के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गुरुवार सुबह परिजनों की नजर भुवाल चौहान पर पड़ी तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की ओर से वादी की तहरीर के आधार पर अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के अनावरण के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो साक्ष्य संकलन और आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने बताया कि शेखपुरा गांव में बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और घटना के शीघ्र खुलासे के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh