Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बैनामे की जमीन पर बनी बाउंड्री तोड़ने का आरोप, उमाशंकर मद्धेशिया ने दी थाने में तहरीर

देवरिया।बरहज नगर के व्यवसायी उमाशंकर मद्धेशिया ने बनाने की जमीन पर बनी बाउंड्री तोड़ने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। 
उमाशंकर मद्धेशिया ने कहा कि  कुछ वर्ष पहले मोहाव काली मंदिर के समीप रोड पर जमीन खरीदा  उस जमीन की बाउंड्री  करा दिया था। उमाशंकर मद्धेशिया का आरोप है कि गुरुवार को बिना किसी सूचना के आरोपित ने कोर्ट का आदेश बताकर उनकी बाउंड्री तुड़वा दी।
पीड़ित व्यवसायी का कहना है कि उन्हें न तो कोई नोटिस मिला और न ही पहले से कोई जानकारी दी गई। अचानक बाउंड्री गिरा देने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने थाने में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh