दोहरीघाट में नदी किनारे माकड्रिल कर प्रशासन ने लोगों को किया जागरुक
घोसी।दोहरीघाट।शासन के निर्देश पर गुरुवार को घोसी तहसील क्षेत्र के दोहरीघाट कस्बा स्थित रामघाट पर सरयू नदी में माकड्रिल किया गया। इस दौरान बचाव एवं राहत कार्यों को लेकर बाढ़ से संबंधित विभागों द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।
घोसी एसडीएम अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ के कमांडर बद्रे आलम के नेतृत्व में पीएसी की टीम द्वारा माकड्रिल किया गया। इस दौरान पीएसी टीम ने बाढ़ के दौरान होने वाले राहत एवं बचाव कार्यों का सजीव पूर्वाभ्यास प्रस्तुत किया। यह दर्शाया गया कि जब बाढ़ का पानी गांव में घुसने लगे तो किस प्रकार तत्काल रेस्क्यू आपरेशन चलाया जाए। पीएसी के जवानों ने डूबते लोगों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने और उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने की विधि का प्रदर्शन किया। एसडीएम अशोक कुमार ने लोगों को यह भी बताया कि बाढ़ के समय अगर किसी को चोट लगे या सर्पदंश हो जाए, तो किस प्रकार तत्काल सहायता दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बाढ़ के पानी से निकलने के लिए बोतल, केले के थम जैसे स्थानीय संसाधनों के प्रयोग की विधि का प्रयोग किया जा सकता है। बताया कि सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लें। पीने के पानी को सुरक्षित रखें। बिजली के खंभों और तारों से दूरी बनाए रखें। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। इस दौरान तहसीलदार डॉ धर्मेंद्र पांडेय, नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव, सीओ जितेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष सजंय कुमार त्रिपाठी, स्वास्थ्य विभाग से डॉ केके कमल, डॉ मोहिंदर प्रसाद, रवि प्रकाश, डॉ आलोक गुप्ता, सन्तोष मिश्रा, अखिलेश यादव, नीतीश पाल, अमृता राय, आशीष यादव, अरुणेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

























































Leave a comment