Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अम्बारी चौक पर फूलपुर पुलिस की सघन वाहन चेकिंग, 20 वाहनों का चालान

अम्बारी-आजमगढ़। जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित अम्बारी चौक पर बढ़ते अपराधों और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मुख्य रूप से दुपहिया वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट चल रहे 13 वाहन चालकों, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 1, तीन सवारी बैठाकर वाहन चला रहे 2 तथा नो पार्किंग नियम का उल्लंघन करने वाले 4 वाहनों का चालान किया गया। इस प्रकार कुल 20 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

इस अभियान का नेतृत्व उप निरीक्षक शिवशरण सिंह पटेल ने किया। उनके साथ कांस्टेबल अरविंद यादव, कांस्टेबल सुनील यादव, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल अमन यादव, रिक्रूट कांस्टेबल कुलदीप कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल घनश्याम, होमगार्ड गंगा प्रसाद तथा होमगार्ड बुधराम सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं, वैध ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh