Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बच्चों के जन्म देने के बाद महिला हालत बिगड़ी सीचसी बरहज ने किया मेडिकल कॉलेज रेफर महिला ने रास्ते में तोड़ा दम‌

देवरिया।नगर पालिका बरहज के सफाई कर्मचारी सूरज की पत्नी को प्रसव पीड़ा के कारण बरहज सरकारी हॉस्पिटल (CHC) में भर्ती कराया गया था।
बच्चे के जन्म के बाद प्रसूता (मां) की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बरहज सीएचसी के डॉक्टरों ने उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।नवजात की मां की असमय मृत्यु से आक्रोशित परिजनों ने बरहज सीएचसी के डॉक्टरों पर ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया और अगले दिन अस्पताल परिसर में पहुंचकर जमकर हंगामा व विरोध प्रदर्शन किया।
स्थिति बिगड़ती देख भाजपा नेता अमित जायसवाल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को शांत कराने का प्रयास किया। उन्होंने निष्पक्षता और सच्चाई सामने लाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी, ताकि डॉक्टरों की लापरवाही थी या नहीं, यह चिकित्सकीय रूप से सिद्ध हो सके।
5 मामले का पटाक्षेप: शुरुआती तौर पर पीड़ित परिवार पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन बाद में पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप, समझा बूझकर
और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद वे शांत हुए और शव के अंतिम संस्कार (दाह संस्कार) के लिए राजी हो गए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh