घोसी नगर के विभिन्न स्थानों पर ताजिया जुलूस मार्ग का अधिशासी अधिकारी ने निरीक्षण कर कमियों को समय से ठीक करने का दिया निर्देश
घोसी।मऊ। आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत घोसी के ईओ अनिल कुमार ने बुधवार को बड़ागांव बाजार चौक,के साथ-साथ कस्बा बाजार क्षेत्र का भी दौरा ताजिया जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर अपने मातहतों को दिये अवश्यक निर्देश। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ताज़िया मार्ग, सफाई व्यवस्था, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और जल निकासी संबंधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते सभी निर्देशों को समय से पूरा करने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान ईओ ने ताज़िया मार्ग पर जहां-जहां सड़क क्षतिग्रस्त मिली वहां तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के दौरान किसी भी श्रद्धालु या आम नागरिक को असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने, टूटी नालियों का निर्माण कराने तथा विशेष सफाई अभियान चलाकर जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।
बड़ागांव में जल निकासी योजना के तहत निर्माणाधीन नई नाली का भी उन्होंने निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद ठेकेदार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। मानकों की अनदेखी या लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
ईओ ने कस्बा बाजार क्षेत्र में भी तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मचारियों को समयबद्ध ढंग से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि मोहर्रम के अवसर पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न उत्पन्न हो।
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के सफाई नायक विमलेशकुमार, नगर पंचायतकर्मी अरशद अंसारी, सुजीत और , सभासद आफताब अहमद, सभासद प्रतिनिधि फिरोज हैदर तथा नूर मोहम्मद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






















































Leave a comment