विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर किया गया पौधारोपण
देवरिया।विश्व पर्यावरण दिवस एवं हिंदू हृदय सम्राट, गोरक्षपीठाधीश्वर, उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री परम पूज्य महाराज जी योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार, बिजली घर लार, चौरडीहा पोखरा तथा एस डी इंटर कॉलेज लार के प्रांगण में पीपल, सहजन, लीची एवं आम के पौधों का रोपण किया गया।
यह पौधारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य एवं प्रकृति के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक रहा। इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह "गुड्डू", बलबीर सिंह "दादा", अखिलेश सिंह "चुनचुन", धर्मेंद्र सिंह "झल्लू", इंदल प्रसाद एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आइए, हम सभी अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर और उनका संरक्षण कर पर्यावरण को सुरक्षित एवं समृद्ध बनाने का संकल्प लें।
























































Leave a comment