Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सपा की मासिक बैठक मे आगामी विधानसभा चुनाव एवं पी डी ऐ को लेकर विचार विमर्श।

देवरिया ।विधानसभा बरहज स्थित डाक बंगले पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष राम बहादुर यादव की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।
बताते चले कि बरहज विधानसभा क्षेत्र स्थित डाक बंगले पर शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष राम बहादुर यादव की अध्यक्षता मे सपा की मासिक बैठक आयोजित की गयी।
बैठक मे सपा के सैकड़ो  नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सपा के जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने  कहा कि विधानसभा का चुनाव को देखते हुए हम सभी नेता व कार्यकर्त्ता समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा प्रदेश कि धरातल पर किये गए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करे। उन्होंने आगे कहा कि आज देश व प्रदेश आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है, ऐसे मे हर वर्ग आज परेशान है। चौधरी ने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेके, इसके लिए सपा के सिपाहियों को पी डी ऐ और बूथों को मजबूत करना होगा। बैठक मे हम सभी लोगो को यह संकल्प लेना है कि आगामी विधानसभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी कि सरकार बनाकर शोषित, पीड़ित, किसान, मजदूर और नौजवानों के जीवन मे खुशहाली लाई जाय, क्योंकि जनता महंगाई एवं बेरोजगारी से त्रस्त है।
इसी क्रम मे लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते कुए कहा कि हम सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ को पी डी ऐ को मजबूत करते हुए बूथों को शशक्त बनाने का कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई को कंटोल करने मे विफल हो गयी वही आमजन मानस लाइनों मे लगकर परेशान हो चुकी है। महंगाई आसमान छू रही है लेकिन भाजपा सरकार  सिर्फ सत्ता पाने मे लगी हुयी है, उसे जनता कि समस्याओं से क्या लेना है। बैठक मे जयप्रकाश सिंह, देशराज यादव, संतोष यादव, राजेंद्र यादव, गजानंद विश्वकर्मा मंजनाथ यादव, गोपी यादव,सहित भारी संख्या मे कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh