Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान का शुभारंभ, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया पौधारोपण

देवरिया। विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित पौधारोपण महाभियान के प्रथम दिवस "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम के तहत रेलयार्ड बरहज स्थित वन विभाग पौधशाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी सहित वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप, अवर अभियंता अवनीश राय, प्रधान लिपिक मनोज गुप्ता, लेखाकार श्रवण राजभर, जलकल विभाग के पवन विश्वकर्मा, सफाई विभाग के राजेश जायसवाल, निर्माण लिपिक अमित जायसवाल, स्टोर इंचार्ज संतोष कुमार गहमरी, नीलम रावत, रितिका यादव, नीलू यादव, रतन वर्मा सहित वन विभाग एवं नगर पालिका परिषद के अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिका कार्यालय के वरिष्ठ कर्मचारियों ने हर्षोल्लास के साथ शुभकामनाएं व्यक्त कीं तथा मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए पर्यावरण संरक्षण संबंधी निर्देशों के अनुपालन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का भी महत्वपूर्ण प्रयास है।

उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में विश्व बैंक के सहयोग से ₹2,741 करोड़ की लागत वाली भारत की प्रथम एयर शेड आधारित "उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंध परियोजना" का शुभारंभ किया। इसी दौरान प्रदेश में 35 करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य के अंतर्गत संचालित "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के लोगो का भी अनावरण किया गया।

"माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:" के संदेश के साथ कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प दोहराया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh