Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज में ई-सुश्रुत एचआईएस प्रणाली लागू मरीजों को मिलेगी डिजिटल सुविधा

देवरिया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज में ई-सुश्रुत हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (HIS) का सफल क्रियान्वयन किया गया है। इस आधुनिक पहल से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं अधिक पारदर्शी, तेज और व्यवस्थित हो गई हैं।
अब अस्पताल में आने वाले रोगियों को डिजिटल प्रिस्क्रिप्शन के साथ दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। HIS लागू होने के बाद मरीजों का पंजीकरण आभा आईडी (ABHA ID) के माध्यम से हो रहा है। साथ ही मरीजों के मेडिकल रिकॉर्ड और पैथोलॉजिकल जांच रिपोर्ट्स को इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड (EHR) के रूप में सुरक्षित रखा जा रहा है।
इस व्यवस्था के लागू होने से मरीज भविष्य में कहीं से भी अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। उन्हें बार-बार पर्ची और जांच रिपोर्ट साथ लाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
चिकित्सा अधीक्षक/एमओआईसी डॉ. बी. एन. यादव ने बताया कि डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहने से इलाज की प्रक्रिया सरल, तेज एवं पारदर्शी बनेगी। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी
उन्होंने बताया की दीपक कुमार UPTSU द्वारा लगातार तकनीकी सहायता दी जाती है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh