Crime News / आपराधिक ख़बरे

घोसी कोतवाली पुलिस ने मामा के घर असलहा लेकर आए एक व्यक्ति किया गिरफ्तार।

घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम को बोझी क्षेत्र के पिउवाताल गांव के पास से मामा के घर आये एक व्यक्ति को कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
  एसपी कमलेश बहादुर के निर्देश पर एवं कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह के नेतृत्व में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को लेकर बोझी चौकी के एसआई अविनाश यादव हमराहियों के साथ चंद्रपार गांव के पास गस्त कर रहे थे। उसी समय पिउवाताल निवासी दो व्यक्ति आकर बताए कि उनके गांव संतोष चौबे के घर आया उनका भांजा निवासी मुहम्मदपुर लाटघाट, आजमगढ़ शिवजी पांडेय अपने पास रखे अवैध कट्टा लेकर लोगों को डरा धमका रहा। भय का वातावरण है। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम उन दोनों को साथ लेकर पिउवाताल पहुंचे तो दोनों ने शिवजी पांडेय की तरफ इशारा कर हट गए। पुलिस जब उसके पास पहुंची तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेर कर उसको पकड़ कर जब तलाशी लिया तो उसके पास से 315बोर का कट्टा, कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने कोतवाली लाकर पूछताछ कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh