Latest News / ताज़ातरीन खबरें

PHC मुफ्तीगंज में डीएम का छापा: प्रभारी चिकित्साधिकारी गैरहाजिर मिले, वेतन रोकने के आदेश

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. पटेल अनुपस्थित मिले। पूछताछ में मेडिकल ऑफिसर डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी जनपद मुख्यालय की बैठक में गए हैं, लेकिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जानकारी लेने पर पता चला कि ऐसी कोई बैठक आयोजित ही नहीं हुई थी
इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए डॉ. कमलेश कुमार से गलत जानकारी देने पर स्पष्टीकरण तलब किया और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का वेतन अगले आदेश तक बाधित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, मरीजों को समय से भोजन उपलब्ध कराने और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीबी मरीजों से बातचीत कर दवा वितरण और उपचार की जानकारी भी ली।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh