Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बरातियों से भरी पिकअप पलटी दुल्हे समेत तीन की मौत भाई की शादी के अगले दिन बहन की आनी थी बारात, खुशियां मातम में बदलीं

सोनभद्र/मिर्जापुर। सोनभद्र जिले के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात बरातियों से भरी पिकअप के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। कठार गांव के पास तेज घुमावदार मोड़ पर अनियंत्रित होकर पिकअप सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में दूल्हे अजय गोंड समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के चुनरी बांध पुरवा निवासी शिवकुमार गोंड के पुत्र अजय गोंड की शादी सोनभद्र के चेनरी टोला निवासी विक्रम की बेटी से तय थी। मंगलवार की रात बरात चेनरी टोला जा रही थी। इसी दौरान कठार गांव के पास तेज मोड़ पर बरातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को बाहर निकालकर चतरा पीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को पांच एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने अजय गोंड, विनोद गोंड और राजन गोंड को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल दिनेश और भोंदू की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घायलों में आशीष, गोलू, रामाशीष, श्याम सुंदर, रामजनम, आकाश, रामसुंदर, बिहारी और रोहित समेत अन्य लोग शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के चनरी बांध गांव में दो दिनों में भाई-बहन दोनों की शादी होनी थी। मंगलवार को भाई अजय की बारात गई थी, जबकि बुधवार को उसकी छोटी बहन संजू की बारात घर पर आने वाली थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन हादसे की खबर पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh