घोसी पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने के साथ वादिनि सासू के साथ पति को गिरफ्तार किया।
घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने सोमवार को बीजपुरा में 30 अप्रैल को महिला की हुई हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मृतिका के पति अखिलेश चौहान और सासू कौशल्या को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने वाली सासू ही निकली हत्यारोपी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बीजपुरा गांव के सिवान में मृतिका मीरा चौहान की लाश मिली थी। कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जानकारी प्राप्त करने के बाद लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था। इसको लेकर मृतिका की सासू कौशल्या चौहान ने कुछ दिन बाद इसको लेकर गांव ही मृतिका के तथाकथित प्रेमी सूरज चौहान के द्वारा नाजायज संबंध बनाने को लेकर उसके पिता मरछु चौहान और माता तारा देवी द्वारा मेरी बहु को मारपीटा गया, जिससे मीरा चौहान की 30अप्रैल को मौत हो गई। और उसकी लाश घर से कुछ दूर मिली थी। कोतवाल और विवेचक प्रमेन्द्रकुमारसिंह को विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि मृतिका मीरा चौहान 29अप्रैल को प्रेमी सूरज 16के साथ अपने दो बच्चों के साथ गांव छोड़ दिया। परंतु सूरज चौहान के पिता ने अपने पुत्र सूरज चौहान के साथ मृतिका मीरा चौहान को घोसी नगर से समझा बुझा कर बलुआपोखरा स्थित गांव के प्रधान की दुकान पर लाकर आए जहां सभी ने समझा कर मीरा चौहान को बच्चों के साथ घर भेज दिया। घर पहुंचते ही नाराज पति अखिलेश चौहान एवं सासू कौशल्या चौहान ने लाठी डंडे से पिटाई कर घर से बाहर कर दिया। और उन्हीं चोट के कारण उसकी मौत हो गई। कोतवाल ने विवेचना में प्रकाश में आए पति अखिलेश चौहान एवं सासू कौशल्या चौहान को गिरफ्तार कर आला कत्ल को बरामद न्यायालय को चालान कर दिया। साथ ही मुक़दमा में नामजद दोनों नामों को गलत पाने पर निकाल दिया। गिरफ्तारी में एसआई शुभम् तिवारी, महिला एसआई ऋचा सोनी, के साथ राजमणि तिवारी, रितेश कुमार, विराट पटेल आदि पुलिस साथ रहे।
























































Leave a comment