सड़कों को कब्जामुक्त करने उतरी घोसी पुलिस-नगर पंचायत टीम, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप
घोसी।मऊ। घोसीनगर की सड़कों के किनारे और बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर घोसी पुलिस ,प्रशासन सख्त नजर आया। कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस व नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ बाजारों और मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त करते हुए सड़क की पटरियों पर सामान, गिट्टी बालू, ठेला आदि रख कर अतिक्रमण करने वालों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए तुरंत अपना सामान हटाने का निर्देश दिया। चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते स्वयं अपना अतिक्रमण हटा ले अन्यथा प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त टीम को सड़कों पर देखकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति रही। कई दुकानदारों ने अधिकारियों के निर्देश के बाद अपना सामान सड़क से अंदर करना शुरू कर दिया। प्रशासन ने कहा कि अतिक्रमण के कारण बाजारों में आए दिन जाम लगता है और आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
कोतवाल प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सड़क आम जनता की सुविधा के लिए है उस पर कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने लोगों से नगर को व्यवस्थित और जाममुक्त बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
























































Leave a comment