ईंट से कूंचकर किशोर की हत्या मचा हड़कंप
बलिया। जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में 15 साल के किशोर की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी जाने की सनसनी खेज समाचार प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना गांव से 100 मीटर दूर बगीचे में लहू लुहाल हालत में शव पड़ा मिला। हत्यारों ने किशोर के सिर पर कई वार किए उसके बाद पहचान न हो इसलिए चेहरा भी कूंचकर बिगाड़ दिया। परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अरुण क्रंदन से हर कोई के दिल को दहला दे रहा था। सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि किशोर का शव बगीचे में रखी एक चौकी पर पड़ा था। उसका सिर और चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। आसपास खून के निशान मिले, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है जान बचाने के लिए उसने काफी देर तक संघर्ष किया था। घटना हल्दी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव के रहने वाले रितेश (15) की हत्या ईंट से कूंचकर कर दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक रितेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी नहीं हुई थी। बड़े भाई की पिंटू की शादी हो गयी है। वहीं छोटा भाई समर 10 साल का है। सात बहनों में पांच की शादी हो गयी है। जबकि मोनिका और दिव्या अविवाहित हैं। पिता नंद जी यादव खेती किसानी का काम करते हैं। जबकि मां सोनी देवी गृहणी हैं। रितेश की मां सोनिया देवी के मुताबिक, वह रविवार देर शाम घर से यह कहकर निकला था कि पास के गांव में बारात जा रहा है। रात भर जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार को उम्मीद थी कि वह दोस्तों के साथ कहीं रुक गया होगा, लेकिन मंगलवार सुबह गांव के बाहर बगीचे में उसका शव मिलने की खबर ने सबको झकझोर दिया। पुलिस को लिखित शिकायत देने की तैयारी की जा रही है। परिवार का आरोप है कि उनके बेटे की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। गांव में चर्चा है कि किशोर का किसी से विवाद था या नहीं, इस पहलू की भी जांच की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कृपा शंकर (पुलिस अधीक्षक दक्षिणी) और मोहम्मद उस्मान कुरैशी (सीओ बैरिया) मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। एएसपी दक्षिणी ने बताया कि परिजनों से बातचीत की जा रही है और सभी संभावित एंगल पर जांच की जा रही है।
























































Leave a comment