Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रसोई गैस के लिए घंटों लाइन में लगे रहे लोग , 21 दिन के बाद ही बुक होंगे गैस सिलिंडर संजीव त्रिपाठी खाद्य पूर्ति अधिकारी

देवरिया।क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति कम होने से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नगर के एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध नहीं है लेकिन अधिकारी और एजेंसी मालिक गैस प्राप्त होने का दावा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि पर्याप्त मात्रा में रसोई गैस उपलब्ध है। तो फिर तीन-तीन दिन लाइन क्यों लग रही है । यह सिर्फ सरकार के लोग लोगों को ढांढस  दे रहे हैं, वास्तव में एजेंसियों पर गैस की गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही हैं। जिससे नगर क्षेत्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोग बिना गैस के ही खाली सिलेंडर लेकर  अपने घर वापस जा रहे हैं।
नगर के नंदन वार्ड पूर्वी निवासी संजय सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व  रसोई गैस बुक किया था जब लेने के लिए आज एजेंसी पर पहुंचा तो दो घंटा खड़ा रहने के बाद यह कहा गया कि पहले कार्यालय पर जाकर पर्ची ले कर आईए तब सिलिंडर मिलेगा।
मोहाव के रहने वाले मुकेश ने बताया कि सुबह 4:00 से रसोई गैस लेने के लिए एजेंसी पर लाइन में खड़ा हुआ था। लेकिन 7:30 बजे यह कहा गया कि कार्यालय पर जाकर पर्ची कटवा कर आईए तब गैस मिलेगा लाइन यह सिर्फ भीड़ कम करने के लिए  एक विकल्प है , वास्तव में एजेंसियों पर गैस की गाड़ियां समय से नहीं पहुंच रही हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
प्रिया ने बताया कि जो रसोई गैस पहले घरों में आसानी से फोन करने पर मिल जाता था। आज उसी रसोई गैस के लिए जनता सड़क पर लाईन में खड़ी है, यह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने शासन से गैस आपूर्ति की व्यवस्था बहाल करने की मांग किया है।
प्रिया ने बताया की होली के बाद से लेकर गैस के लिए समस्या उत्पन्न हुई आज की स्थिति यह है की भीड़ कम करने के लिए कभी एजेंसी पर तो कभी कार्यालय पर लोगों द्वारा भेजा जा रहा है। 
क्षत्रिय खाद्य पूर्ति अधिकारी संजीव त्रिपाठी ने बताया कि एक परिवार में तीन-तीन सिलिंडर भर कर रखे हैं जिसके लिए शासन आदेश है एक परिवार को एक ही सिलिंडर दिया जाएगा पहले जिनके पास कनेक्शन नहीं होते थे वह लोग भी उपभोक्ता बने हुए थे प्रति उपभोक्ता को सिर्फ 21 दिन बाद एक सिलिंडर दिया जाएगा उन्होंने बताया कि रसोई गैस कि कहीं पर कोई समस्या नहीं है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh