मईल क्षेत्र में पलटी एसडीएम की गाड़ी बाल-बाल बचे अधिकारी
देवरिया।जनपद के मईल थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 10 बजे के आसपास बड़ा हादसा होते-होते बच गया। नेनुआ गांव के पास संजय कुमार कुशवाहा की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
बताया जा रहा है कि रसड़ा के उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा किसी सरकारी कार्य से देवरिया आए थे और वापस बलिया लौट रहे थे। इसी दौरान नेनुआ गांव के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मईल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और वाहन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में एसडीएम और उनके चालक को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि नेनुआ गांव के पास एसडीएम की गाड़ी पलटने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।
























































Leave a comment