खाड़ी देशों में फंसे लोगों के लिए मसीहा बने देवरिया के लाल इंद्रजीत पांडेय
देवरिया।ईरान 🇮🇷, अमेरिका 🇺🇸 और इज़राइल 🇮🇱 के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के कारण खाड़ी देशों में काम कर रहे हजारों भारतीय प्रवासी चिंता और असमंजस की स्थिति में हैं। ऐसे कठिन समय में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक युवा उद्यमी प्रवासी भारतीयों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं।
देवरिया जिले के भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के महुजा ग्राम निवासी श्री इंद्रजीत पांडेय, जो पिछले कई वर्षों से अरब देशों में अपना व्यवसाय संचालित कर रहे हैं, संकट की इस घड़ी में खाड़ी देशों में फंसे लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, युद्ध और तनाव के कारण कई लोग विभिन्न देशों में फंस गए हैं और उनके परिवार भारत में काफी चिंतित हैं। ऐसे में फंसे हुए लोगों के परिजन लगातार श्री इंद्रजीत पांडेय से संपर्क कर रहे हैं। श्री पांडेय अपनी टीम के साथ मिलकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और ओमान के माध्यम से उन्हें भारत वापस भेजने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वे लगातार प्रशासनिक स्तर पर समन्वय बनाकर और स्थानीय संसाधनों की मदद से लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं। उनके इस मानवीय प्रयास से कई परिवारों को राहत मिली है और वे उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों और प्रवासी भारतीयों का कहना है कि संकट के इस दौर में श्री इंद्रजीत पांडेय का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है। समाज के प्रति उनकी यह सेवा भावना एक मिसाल के रूप में देखी जा रही है।
























































Leave a comment