प्रेम प्रसंग के चलते हाईवोल्टेज बिजली के खम्भे पर चढ़ी किशोरी, पुलिस के आश्वासन पर उतरी नीचे
•घटना से इलाके में मचा हड़कंप, घंटों समझाने के बाद पुलिस ने संभाली स्थिति
दीदारगंज -आजमगढ़ |शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जब प्रेम प्रसंग के चलते एक किशोरी हाईवोल्टेज बिजली के खम्भे पर चढ़ गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद भी किशोरी खम्भे से उतरने को तैयार नहीं हुई। अंततः पुलिस के आश्वासन के बाद वह नीचे उतरी, जिसके बाद पुलिस उसे अपने साथ कोतवाली ले गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीदारगंज क्षेत्र के बैरकडीह गांव की उत्तर सीवान में स्थित हाईवोल्टेज विद्युत खम्भे पर मंगलवार को लगभग साढ़े बारह बजे नटौली गांव की अनुसूचित बस्ती की एक किशोरी अचानक चढ़ गई। बताया जाता है कि वह अपने प्रेमी से विवाह की जिद पर अड़ी हुई थी। घटना को सबसे पहले आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा, जिसके बाद शोर मचाया गया और देखते ही देखते आसपास के गांवों के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने काफी देर तक किशोरी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही और बार-बार यही कहती रही कि वह अपने प्रेमी से ही शादी करेगी। हाईवोल्टेज खम्भे पर चढ़ने के कारण लोगों में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलने पर शाहगंज कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने भी काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। अंततः पुलिस ने किशोरी को आश्वासन दिया कि उसकी बात सुनी जाएगी और उसके प्रेमी से विवाह के संबंध में उचित कार्यवाही की जाएगी। पुलिस के इस आश्वासन के बाद किशोरी ने भरोसा जताते हुए खम्भे से नीचे उतरने का निर्णय लिया। किशोरी के नीचे उतरते ही पुलिस उसे अपने साथ शाहगंज कोतवाली ले गई, जहां पूछताछ और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।
प्रेम प्रसंग के चलते हाईवोल्टेज बिजली के खम्भे पर चढ़ी किशोरी, पुलिस के आश्वासन पर उतरी नीचे
— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) March 10, 2026
•घटना से इलाके में मचा हड़कंप, घंटों समझाने के बाद पुलिस ने संभाली स्थिति
दीदारगंज -आजमगढ़ |शाहगंज कोतवाली ... https://t.co/6044dEfKfO pic.twitter.com/NL7qwpyEtE

























































Leave a comment