हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद
अतरौलिया (आजमगढ़)। थाना अतरौलिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 4 मार्च 2026 को गुलशन पत्नी सालिम निवासी ग्राम सैखोना, थाना अतरौलिया ने थाना अतरौलिया में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पारिवारिक विवाद को लेकर उनके पट्टीदार फिरोज, अब्दुल रहीम पुत्रगण मो. नवी, मकतुला पत्नी मो. नवी, अंजुम पत्नी रईस और हिना पत्नी रईस निवासी ग्राम सैखोना ने एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला किया तथा जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर थाना अतरौलिया में मु0अ0सं0 0082/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक जफर अयूब कर रहे हैं।
मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी
शनिवार 7 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक जफर अयूब पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर फिरोज पुत्र मो. नवी निवासी ग्राम सैखोना को ग्राम बसहिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार समय 13:05 बजे हिरासत में लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लाठी/डंडा ग्राम सैखोना में घटनास्थल के पास स्थित सरसों के खेत से बरामद किया गया।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक जफर अयूब
हेड कांस्टेबल संत कुमार
कांस्टेबल धन्नू यादव
थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़

























































Leave a comment