Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 190 जोड़ों का हुआ विवाह

दीदारगंज -आजमगढ़ । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत विकासखंड मार्टिनगंज के परिसर में शनिवार को सुबह 10 बजे से ही नव अविवाहित वर कन्याओं  के साथ उनके परिवारजनों का आना-जाना शुरू हो गया था करीब 12बजे विवाह का कार्यक्रम शुरू हुआ विवाह का शुभारंभ पंडित हरिओम मिश्र के वैदिकमंत्रोच्चार के साथ विकास खंड मार्टिनगंज से 41, विकासखंड फूलपुर से 39, पवई विकासखंड से 37, ठेकमा, विकासखंड से 28, अहिरौला विकासखंड से 25, नगर पंचायत मार्टिनगंज से 20, कुल 190 नव विवाहित जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ विवाह संपन्न होने के बाद आए हुए लोगों के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था विकास खंड मार्टिनगंज के परिसर में की गई थी समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी द्वारा 190 नवविवाहित जोड़ों को गृहस्ती के सामान देकर के उनकी विदाई की आशीर्वाद के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद नीलम सोनकर, पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ,जिला अध्यक्ष भाजपा लालगंज विनोद राजभर, प्रमुख व नगर पंचायत अध्यक्ष  प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू, समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, खंड विकास अधिकारी मार्टिनगंज इदरीस अली, विकास राय, भानु प्रताप सिंह, बजरंग बहादुर सिंह , ओमेंद्र मोहन सिंह, राजकरण कैथल, मोहम्मद सालिम, प्रवेश यादव ,चंदन राजभर, जय राजभर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh