Latest News / ताज़ातरीन खबरें

उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग के छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में लहराया परचम, विद्यालय के सात छात्राओं सहित एक छात्र को मिली सफलता

देवरिया। सलेमपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग के आठ बच्चों ने हर साल की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में जनपद में प्रमुख स्थान प्राप्त किया है। सोमवार को विद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित कर इन बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ सलेमपुर के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि पूरे जनपद में यह विद्यालय अपना प्रमुख स्थान रखता है, इस वर्ष विद्यालय की सात छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर सरकार के नारी सशक्तिकरण योजना को मजबूती प्रदान किया है। प्रधानाध्यापक जय किशुन ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों के बेहतर प्रयास करने से यह सफलता हर वर्ष प्राप्त होता है। बालिकाओं ने इस बार बेहतर परिणाम दिया है। सीमित संसाधनों के वावजूद बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शैक्षणिक कार्य में कोई कोताही नहीं बरती जाती है। इस दौरान बेहतर परिणाम आने पर बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई और विद्यालय परिवार में सभी बच्चों का मुंह मीठा करा कर स्वागत किया एवं सम्मानित किया गया। इस अवसर  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयप्रकाश सिंह विशिष्ट अतिथि सत्येन्द्र सिंह, चंदन गुप्ता, सुधाकर मिश्र, उग्रसेन सिंह रहे। इस परीक्षा में अलीशा, साक्षी, गोल्डी,  अनन्या, फहमीदा, नंदिनी, आकृति और आदित्य  ने सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर दिलीप गोंड, जितेंद्र यादव, सुनीता यादव, रुद्र नारायण, अरुणिमा , धीरेंद्र द्विवेदी, रवि प्रकाश, रणविजय सिंह रंजना श्रीवास्तव, रवि प्रताप सिंह अमित कुशवाहा एवं अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh