Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सौरभ त्रिपाठी ,संतोष मद्धेशिया, रजनीश पटेल ‌, आगरा में प्रदेश सेवारत्न अवॉर्ड से होगे सम्मानित

देवरिया । रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा हेतु देवभूमि देवरिया जिले के तीन रक्तवीरों को आगामी 22 मार्च 2026 को संकल्प मानव सेवा संस्था द्वारा आगरा में प्रदेश सेवारत्न 2026 अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा । राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी "यूथ ब्रिगेड" के संस्थापक सन्तोष मद्धेशिया वैश्य, देवरिया में तैनात उ0प्र0 पुलिस सौरभ त्रिपाठी एवं डॉ0 अब्दुल कलाम वेलफेयर सेसाइटी के प्रबंधक रजनीश पटेल को सम्मानित किया जाएगा ।
खास बात यह है कि यह सभी रक्तवीर स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी "यूथ ब्रिगेड" के महत्वपूर्ण अंग के रूप अपने योगदान से जिले में रक्तदान मुहिम की अलख जगा रहे हैं  ।
रक्त की कमी और नशे की वजह से किसी की जान ना जाए इसी उद्देश्य के साथ तीनों रक्तवीर "नशा नहीं रक्तदान करें" के स्लोगन के साथ संयुक्त रूप से मिलकर 856 यूनिट रक्तदान कराकर हजारों लोगों का जीवन बचा चुके हैं ।
सन्तोष मद्धेशिया 25 बार, सौरभ त्रिपाठी 18 बार एवं रजनीश पटेल स्वयं 08 बार रक्तदान कर चुके हैं ।
तीनों रक्तवीर स्वयं रक्तदान करने के साथ ही अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित कर जिले में रक्तक्रांति लाने का संकल्प ले चुके हैं ।
तीनों रक्तवीरों को रक्तदान सहित अन्य सामाजिक योगदान हेतु विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है ।
आज जिले के यह रक्तवीर हजारों युवाओं के प्रेरणास्रोत बन चुके हैं ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh