Latest News / ताज़ातरीन खबरें
आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में लार में पुतला दहन
देवरिया।नगर पंचायत लार में मंगलवार को कुछ लोगों ने एकत्रित होकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने श्री राम जानकी मार्ग स्थित शहीद हरेराम सिंह चौक पर मौलाना अब्दुल सलीम का पुतला फूंका और नाराजगी जताई।
लोगों का कहना था कि किसी भी धर्म या व्यक्ति के प्रति अभद्र टिप्पणी करना गलत है। उन्होंने इस तरह की टिप्पणियों की निंदा करते हुए प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान नगर पंचायत लार के नामित सदस्य अखिलेश सिंह चुनचुन, अभिमन्यु चौरसिया, कन्हैया लाल चौहान, शशि भूषण तिवारी, मनीष यादव, विशाल मद्धेशिया, प्रदीप विश्वकर्मा, कन्हैया भारती, राजकुमार चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
























































Leave a comment