Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फरियादी एवं अधिवक्ताओं के शौचालय को ठीक करने की अधिवक्ताओं ने उठाई मांग

देवरिया।बरहज तहसील में वादकारियों एवं अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए अधिवक्ता हाल के सामने वर्ष 2008 में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया जो  इस समय खराब पड़ा हुआ है जिससे तहसील आने वाले फरियादी एवं अधिवक्ताओं को प्रसाधन के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिसको ठीक करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है । बार एसोसिएशन की अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव ने अधिवक्ताओं के साथ अधिवक्ता भवन के सामने बने शौचालय का निरीक्षण किया । एवं यथाशीघ्र शासन से शौचालय बनवाने की मांग की उन्होंने कहा कि जब से यहां पर अधिवक्ता भवन बना है तब से लेकर वादकारियों एवं अधिवक्ताओं के लिए प्रसाधन केंद्र बनाया गया था लेकिन शौचालय खराब होने से अधिकारी एवं अधिवक्ता प्रसाधन के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। जनहित में उन्होंने यथाशीघ्र प्रसाधन केंद्र ठीक करने की मांग की है। 
इस अवसर पर सत्य प्रकाश मालवीय, नागेंद्र सिंह, उदयराज चौरसिया, रमायन तिवारी, चंद्रकांत मद्धेशिया, वीरेंद्र यादव, चंद्रभूषण मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh