Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बैंक शाखा खुलने से लोगों को मिलेगा लाभ: नपाध्यक्ष

देवरिया।बरहज  नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक की शाखा का लोकापर्ण नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल ने  फीता काटकर किया । कहाकि नगर क्षेत्र में नई शाखा के खुलने से नगर के लोगों सहित किसानों तथा व्यवसाई वर्ग को काफी लाभ मिलेगा । छोटे व्यवसायियोंको आसानी से लोन की मिल सकेगा। नपाध्यक्ष ने शाखा के प्रगति की कामना की। ऐरिया मैनेजर,,, ने बताया की बंधन बैंक की शाखा देश भर में खुला है। इस शाखा से लेनदेन के साथ ही बैंकिग की सारी सुविधाए हर समय उपलब्ध है।ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। शाखा प्रबंधक ने पुष्प गुच्छ देकर नपाध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर मनोज गुप्त, पवन कुमार, गोविंद जायसवाल, शम्भू दयाल भारती, अखिलेश्वर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh