अम्बारी चौकी पुलिस ने धूमधाम से खेली होली
अम्बारी (आजमगढ़)। होली के पावन अवसर पर अम्बारी चौकी पुलिस ने आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ धूमधाम से होली मनाई। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियाँ बांटी और क्षेत्रवासियों को भी होली की शुभकामनाएँ दीं।
होली के दूसरे दिन खाकी की होली देखने लायक रही। पूरे उत्साह के साथ पुलिसकर्मियों ने डीजे की धुन पर नृत्य किया। चेहरों पर गुलाल, कमर पर ठुमके और अलग ही अंदाज में मस्ती का माहौल देखने को मिला। चारों ओर रंग, उमंग और खुशियों का माहौल था, जिसका आनंद वहां मौजूद हर व्यक्ति उठा रहा था।
इस मौके पर पहुंचे GGS NEWS 24 के संपादक सीएस मौर्य ने खाकी के वीर जवानों को होली की बधाई दी और उनके साहस व सेवा भावना की सराहना की। वहीं पूर्वांचल प्रभारी बृजेन्द्र बी. यादव ने भी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण को सलाम किया।
"जिस देश पर निगेहबान हों आँखें,
उस मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकता।"
यह पंक्तियाँ भारतीय सेना, पुलिस और सुरक्षा बलों की वीरता और सतर्कता को सलाम करती हैं। ऐसे ही जवानों की बदौलत देश के नागरिक चैन और खुशी से अपने त्योहार मना पाते हैं।
देश की रक्षा और सुरक्षा में लगे सभी जवानों को दिल से सलाम।


























































Leave a comment