Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हेरा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल पर छापा, हुआ सीज, 5 शिशुओं को भर्ती कराकर हो रहा था उपचार, बिना डॉक्टर के मानक के विरुद्ध मिलने पर की गई कार्रवाई

आजमगढ़: जनपद में अवैध एवं अनियमित रूप से संचालित चिकित्सकीय प्रतिष्ठानों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज बिलरियागंज स्थित हेरा चाइल्ड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर उक्त सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
इस कार्रवाई का नेतृत्व डिप्टी सीएमओ/नोडल निजी चिकित्सालय प्रतिष्ठान डाॅ. आलेन्द कुमार ने किया। उनके साथ पटल सहायक धीरेन्द्र शुक्ला तथा सीएचसी बिलरियागंज के चिकित्सक डाॅ. निलेश भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण में पाया गया कि सेंटर में लगभग पाँच बेड पर नवजात शिशुओं का उपचार किया जा रहा था, जबकि मौके पर कोई अधिकृत अथवा योग्य चिकित्सक उपलब्ध नहीं था। प्रतिष्ठान के पास वैध पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) भी नहीं पाया गया। साथ ही अग्निशमन सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण तथा बायो-मेडिकल वेस्ट निस्तारण संबंधी मानकों का उल्लंघन भी पाया गया।
उल्लेखनीय है कि लालगंज क्षेत्र में हाल ही में एक बच्चे की मृत्यु की घटना के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गैर-पंजीकृत, अनधिकृत एवं अप्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा संचालित चिकित्सकीय संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
वर्तमान में उक्त प्रतिष्ठान को पूर्णतः सील कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि उपचार हेतु केवल पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय संस्थानों का ही चयन करें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh