Politics News / राजनीतिक समाचार
सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने विधानसभा से दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल
Jul 15, 2023
2 years ago
13.7K
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। वह भाजपा में शामिल होंगे। दारा सिंह चौहान मऊ की घोसी सीट से विधानसभा सदस्य चुने गए थे। उन्होंने अब इस्तीफा दे दिया है। बीते कई दिनों से उनके भाजपा में जाने के कयास लगाए जा रहे थे। वह भाजपा सरकार में वन मंत्री रह चुके हैं पर चुनाव से पहले सपा में शामिल हो गए थे। दारा सिंह चौहान के इस्तीफे को सपा के लिए झटका माना जा रहा है।

























































Leave a comment