Politics News / राजनीतिक समाचार
उपमुख्यमंत्री केपी मौर्य ने कोविड-19 में अनाथ हुए बच्चों को दिया लैपटॉप
लखनऊ: 16 नवम्बर, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने माँ शीतला देवी अतिथि गृह, सयारा जनपद कौशांबी में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों को लैपटॉप का वितरण किया।
उप मुख्यमंत्री ने लैपटॉप वितरण के दौरान बच्चों से परिवार एवं पढ़ाई के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि लैपटॉप का पढ़ाई में सदुपयोग कर परिवार, जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम व भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी उपस्थित रहीं।























































Leave a comment