Politics News / राजनीतिक समाचार

राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी की कार्यकर्ता बैठक हुई सम्पन्न

आज़मगढ़। जिले के अतरौलिया थानाक्षेत्र के बिलारी में राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी(पी०) की कार्यकर्ता बैठक हुई सम्पन्न।
बता दें कि आज़मगढ़ जिले के अतरौलिया थानाक्षेत्र के बिलारी में राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी(पी०) की बैठक दिनाँक 5 फरवरी को सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम बढया बाजार में राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी(पी.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति का पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुनाथ प्रजापति व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। ततपश्चात उन्हें कार्यक्रम स्थल बिलारी लाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमाशंकर राजभर व संचालन हरि बदन प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आये हुए राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी(पी.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कहा कि हमारी पार्टी ने तय किया था की आज हमारी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के पांच हजार गांवों में जन चौपाल लगाया जाएगा और सभी लोगो को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के बीच बीच मे शेरसिंह राणा ने अपने गीत के माध्यम से लोगो का मनोरंजन कराया। कार्यक्रम में आये हुए कई लोग पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण किये। इस मौके पर केंद्रीय कार्यालय प्रभारी दीपक प्रजापति,जिलाध्यक्ष रघुनाथ प्रजापति,मंडल अध्यक्ष हरिबदन प्रजापति,ब्लॉक अध्यक्ष रमाशंकर राजभर,विधानसभा अध्यक्ष अरविंद राजभर,रविन्द्र राजभर,श्रवण राजभर,जयहिंद राजभर,रंजीत राजभर, सोनू प्रजापति, राजेन्द्र राजभर,सोनी प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh