Politics News / राजनीतिक समाचार
समाजवादी पार्टी को करारा झटका,विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा छिना
लखनऊ : समाजवादी पार्टी को करारा झटका, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा छिना बतादे कि, यूपी विधान परिषद में अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को झटका लगा है। विधान परिषद में सपा की नेता प्रतिपक्ष की मान्यता खत्म हो गई है। 100 सदस्यों वाली विधान परिषद में 10 फीसदी से अधिक सदस्य रहने पर नेता प्रतिपक्ष पद होता है। लेकिन अब समाजवादी पार्टी के 9 सदस्य रह गए हैं।
उत्तर प्रदेश में 6 जुलाई को विधान परिषद के 12 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो गया। इनमें से छह समाजवादी पार्टी के थे। इसके अलावा तीन बहुजन समाज पार्टी, दो भारतीय जनता पार्टी और एक कांग्रेस का सदस्य था।


























































Leave a comment