Crime News / आपराधिक ख़बरे

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और नाबालिग को भगाने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

आज़मगढ़ । पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में दो गंभीर अपराधों के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था, जबकि दूसरे मामले में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त पकड़ में आया।

पहला मामला थाना जहानागंज का है, जहाँ 26 अक्तूबर को वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि सुजीत चौहान पुत्र हरेदव चौहान निवासी सठियॉव, थाना मुबारकपुर ने वादी की बहन को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने  रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत शुक्रवार  को उपनिरीक्षक राहुल कुमार मय हमराह टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी सुजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरा मामला थाना तहबरपुर क्षेत्र का है, जहाँ वादी द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर में बताया गया कि उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया।

जांच में अभियुक्त अरविंद चौहान एवं मुनील पुत्र कतवारू का नाम सामने आया। मिशन शक्ति 5.0 के तहत  शुक्रवार को उ0नि0 त्रिभुवन नारायण सिंह मय हमराह ने वांछित आरोपी मुनील यादव पुत्र कतवारू यादव को ग्राम धनियाकुंडी से सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh