टेंट व्यवसायी को रौंदकर फरार हुआ वाहन चालक, इलाके में तनाव
कादीपुर (सुलतानपुर) टेंट व्यवसायी को रौंदकर फरार हुआ वाहन चालक, इलाके में तनाव ,अखंड नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दहलवा गेट के पास शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेंट व्यवसाय करने वाले कमलेश कुमार वर्मा (लगभग 50 वर्ष) निवासी मिश्रपुर जलालपुर थाना अखंड नगर, जनपद सुल्तानपुर को कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यवसायी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंड नगर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और भारी हंगामा शुरू हो गया। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
अखंड नगर थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । जल्द ही वाहन चालक की गिरफ्तारी की जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक और गुस्से का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमास्टम के लिए भेज दिया है ।


















































Leave a comment