कालेज की मासिक ई पत्रिका लोकार्पित
सुलतानपुर। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय की मासिक ई पत्रिका प्रतिबिम्ब के दूसरे वर्ष के ग्यारहवें अंक का बृहस्पतिवार को आनलाइन लोकार्पण हुआ।
यह जानकारी देते हुए पत्रिका के प्रधान सम्पादक असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने बताया कि प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने पत्रिका की पीडीएफ फाइल को महाविद्यालय के विद्यार्थियों शिक्षकों , कर्मचारियों व अभिभावकों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जारी कर दिया है। इसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल पर विशेष सम्पादकीय भी है । पत्रिका विद्यार्थियों के साथ ही अन्य लोगों के बीच भी तेजी से शेयर की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय क्षेत्र का इकलौता महाविद्यालय है जहां से हर महीने ई पत्रिका का प्रकाशन होता है। जिसकी शुरुआत और संचालन का पूरा श्रेय पत्रिका के प्रधान संपादक असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि को है ।


















































Leave a comment