बी एस सी बायोलाँजी की छात्रा रूपाली पाठक राज्यपाल द्वारा सम्मानित
अहरौला आजमगढ़ - राजकीय महिला महाविद्यालय समदी की बी एस सी बायोलॉजी की छात्रा रूपाली पाठक द्वारा विज्ञान वर्ग में सर्वोच्च अंक पाने वाली सुहेलदेव विश्वविद्यालय से प्राप्त करने पर कुलाधिपति स्वर्ण पदक पुरस्कार से राज्यपाल आनंदी वेन पटेल द्वारा दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया ।आज दोपहर 11:00 बजे क्षेत्र के लोगों ने एवं परिवार के लोगों ने बधाई दी। बधाई देने वाले पूर्व प्रधानाचार्य विद्यावती इंटर कॉलेज शाहपुर सारैन राघवपति पाठक ने कहा कि निश्चित रूप से बच्ची ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिसके बदौलत आज क्षेत्र बड़ा गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इससे छात्रों में प्रतिस्पर्धा का विकास होगा। रूपाली के पिता मुकेश पाठक ने बताया कि रूपाली बचपन से की बड़ी होनहार है उसे पढ़ाई में काफी रुचि रही है उसने आज पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है छात्रा रूपाली पाठक ने कहा हम गौरव महसूस कर रहे है राज्यपाल द्वारा हमें सम्मानित किया गया है इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है भविष्य में साइंटिस्ट बन देश की सेवा करने का बेड़ा उठाया है। सपा के वरिष्ठ नेता श्यामधर चौबे उर्फ हरहर महादेव ने बताया क्षेत्र में राजकीय महिला महाविद्यालय खुलने से क्षेत्र की बच्चियों के भाग्य खुल गए इस महाविद्यालय से शिक्षा लेकर छात्राएं अपना और अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं इसका श्रेय हमारे क्षेत्रिय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव और पूर्व मंत्री बलराम यादव को जाता है इस मौके पर संजीत पाठक मुकेश पाठक कृपा शंकर पाठक गंगाधर तिलक विनोद पाठक सुनील अनिल पाठक सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।


















































Leave a comment