Latest News / ताज़ातरीन खबरें
आर्यमगढ़ सेवा समिति ने समूह की महिलाओं को एफएमसीजी के उत्पाद के बारे में किया गया प्रशिक्षित : अम्बारी
अंबारी आजमगढ़ स्थानीय क्षेत्र के रम्मौपुर ग्रामसभा में आर्यमगढ़ सेवा समिति द्वारा समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया बता दें कि अजमतगढ़ सेवा समिति आजमगढ़ के तत्वधान में लगातार सामाजिक कार्यों को कराया जाता है ऐसे में समूह की महिलाओं को एफएमसीजी के उत्पादों के निर्माण की विधियों के बारे में बताया गया और उन्हें कुछ विशेष उत्पाद जैसे ,नील ,साबुन ,हैंड वाश साबुन ,वाशिंग डिटर्जेंट पाउडर के निर्माण में जरूरी सामग्री और बनाने की विधि के बारे में प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर फूलपुर ब्लॉक मैनेजर रॉबिन , आर्यमगढ़ सेवा समिति के तरफ से सचिन और हैप्पी ,सहकार भारती ,लक्ष्मण पात्रा ग्राम प्रधान प्यारेलाल व संदीप कुमार आदि लोगों की उपस्थिति रही।

























































Leave a comment