17 मई से श्री हनुमान मंदिर पर राम कथा का प्रारंभ होगा भव्य आयोजन
देवरिया ।नगर पालिका परिषद गौरा पर के केवटलिया स्थित हनुमान ज़ी के कुटी पर 17 मई से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा एवं कथा का समापन 24 मई को होगा।
जिसे लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है।
हनुमान मंदिर के पुजारी केशरी दास ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष किया जाता है कार्यक्रम मैं मैं बरहज नगर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों का सहयोग रहता है श्रद्धा और भक्ति के साथ आम जनमानस इस कार्यक्रम को संपन्न कराता है। उन्होंने बताया कि धरती श्रद्धालुओं की भक्ति के बल पर ही टिकी हुई आप सभी कथा में पहुंचकर कथा को सुने और पुण्य का लाभ अर्जित करें।
पुजारी केशरी ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन हजारों भक्तजनो के पहुंचने की संभावना है अतः उनके इसके लिए मंदिर के प्रांगण में पंडाल, पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था की जा रही है।

























































Leave a comment