बंगाल विजय की खुशी में आजमगढ़ में जश्न,पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह को पहनाई गई जीत की माला
आजमगढ़। पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद आजमगढ़ में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। मकसुदिया गांव में भाजपा समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों, मिठाइयों और फूल-मालाओं के साथ जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह का भव्य स्वागत एडवोकेट पवन सिंह चौहान एवं राममिलन गुप्ता ने उन्हें माला पहनाकर मिठाई खिलाई और ऐतिहासिक जीत पर किया।
एडवोकेट पवन सिंह चौहान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार हिंदू समाज ने एकजुट होकर भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद, विकास और जनविश्वास की जीत है।
उन्होंने दावा किया कि अब 2027 में आजमगढ़ सदर विधानसभा में भी बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा। पवन सिंह चौहान ने कहा कि “माननीय बड़े भैया जयनाथ सिंह भारी मतों से जीत दर्ज कर आजमगढ़ में नया इतिहास रचेंगे और जिले को पहली बार एक मजबूत कैबिनेट मंत्री मिलेगा, जिससे हर वर्ग के लोगों को विकास का सीधा लाभ पहुंचेगा।”
जश्न के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने “भारत माता की जय” और “जय श्रीराम” के नारों से पूरे क्षेत्र का माहौल भाजपा-मय कर दिया।


















































Leave a comment