Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दीदारगंज विधानसभा में बसपा कार्यालय का हुआ उद्घाटन : मुहम्मदपुर

मुहम्मदपुर,आज़मगढ़ ।बहुजन समाज पार्टी के दीदारगंज विधानसभा का बसपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन मुहम्मदपुर फरिहाँ मार्ग पर अहियाई में किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान जावेद फराही एवं संचालन बसपा विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार गौतम ने किया।
    मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन  समाज पार्टी के मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर हरिश्चंद्र गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी एक मिशन है,जो देश मे सभी दबे ,कुचले व पिछड़े लोगों को गैर बराबरी का दर्जा खत्म कर समता मूलक समाज की स्थापना करना चाहती है,उनको हक व अधिकार दिलाना चाहती है,आज 
जो लोग बाबा साहब की मूर्तियो को तोड़ना चाहते थे आज वह लोग बाबा साहब का जन्मदिन मनाकर बाबा साहब के मानने का नाटक कर रहे है,उनकी नजर आप के वोट पर है, भारतीय जनता पार्टी एक तरफ बाबा साहब की मूर्तियां जहां लगी है वहाँ छत और पार्को पर बाउंड्री वाल बनाने को कह रही है वही बहुजन समाज के लोग जब बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति लगाने का कार्य कर रहे है तो सरकार परमिशन नही दे रहे है इसलिए आप सभी लोगों को समझने की जरूरत है।
सपा ,भाजपा ,काग्रेस पार्टी के लोगों से सावधान रहने ही जरूरत है,
केवल बसपा सरकार ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी बिरादरी के लोगों को जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के हिसाब से कार्य करती है और हक व अधिकार देती हैं, बसपा सरकार में गुंडा माफिया जेल के अंदर थे या प्रदेश छोड़कर बाहर चले गए, बीजेपी सरकार युवाओं को नौकरी देने के बजाय, नौकरी छीन रही है भाजपा सरकार सरकारी विभागों को प्राइवेट में बेच दिया है ताकि आरक्षण खत्म हो जाय, इसलिए 2027 के चुनाव में बहन कुमारी मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अभी से लग जाय गांव में जाकर भाई चार बनाएं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में आजमगढ़ मण्डल मुख्य कोआर्डिनेटर विनोद चौहान ने कहाकि बहुजन समाज पार्टी का हर कार्यकर्ता चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार है,चाहे विधानसभा का चुनाव हो या जिला पंचायत, ग्राम पंचायत का हो ,पिछड़ो, गरीबों, का हक व अधिकार मिला है वह बसपा की सरकार में मिला है बसपा सरकार ही समता मूलक समाज की स्थापना कर सकती है,आप सभी कार्यकर्ता बसपा सरकार की नीतियों व पूर्व में बसपा सरकार के कार्यो की चर्चा चट्टी चौराहे पर करते रहें।
 इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक अंबिका चौहान ,पूर्व बसपा विधानसभा अध्यक्ष शिव शंकरलाल, जंग बहादुर, बसपा महासचिव बाबूराम यादव,शेरे अफगान उर्फ नाटे शाहीद  सिंदूरी,रतन भारती, जावेद फराही,हरिश्चन्द्र गौतम,डॉ कमलेश, डॉ राम अवतार, डॉ निवास, नगीना राव, जगरनाथ, सन्तोष कुमार,विनोद कुमार  आदि लोग उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh