संगठन विस्तार पर चर्चा, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन
देवरिया ।बरहज मोहाव बाईपास स्थित भाकपा कार्यालय पर अखिल भारतीय नौजवान सभा के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया
ऐ आई वाई एफ के प्रदेश सचिव संदीप शर्मा ने बताया कि पूर्व कॉल से ही नौजवानों के हाथ सत्ता रही है।
नौजवान अपने दम पर समाज की दशा और दिशा को बदलते रहे है। लेकिन आज के समय मे कुछ युवा पीढ़ी अपने आप को बेरोजगार मानकर बैठ गयी है। युवाओं की नकारात्मक सोच को सही दिशा देने के लिये संगठन को मजबूत किया जा रहा है, जिससे की युवाओं को अपने आत्मबल को पहचाने और अधिकारों को लेकर सजग रहे।
प्रदेश अध्यक्ष फकरे आलम ने बताया कि, आज के युवाओं को कुछ लोग जातिवाद के भेदभाव मे बरगला रहे है। इस लिए युवाओं को आगे करने के लिए मेरे संगठन के लोग गांव गांव जा कर अपने अधिकारों के लिए प्रेरित करे।
इस क्रम मे खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव विनोद सिंह ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।
वही भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के जिला सचिव अरविन्द कुशवाहा ने कहा कि आज कि युवा पीढ़ी अपने अधिकारों को पहचानते हुए समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का कार्य करे।
इस दौरान आनंद प्रकाश चौरसिया, अनिल निषाद, कन्हैया चौरसिया, अशोक कुशवाहा, मन्नू कुशवाहा, आदि लोग मौजूद रहे।























































Leave a comment