मुबारकपुर थाना की पुलिस टीम ने जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ । मुबारकपुर थाना की पुलिस टीम ने जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार! दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया! आलाकत्ल चाकू बरामद आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में दिनांक 16.04.2026 को ग्राम टेकनगाढ़ा निवासी शिवप्रसाद के पुत्र अजीत कुमार के साथ ओझौली पुल के पास नकूल जायसवाल की दुकान के सामने वाहन साइड करने की बात को लेकर आरोपीगण द्वारा गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया तथा विरोध करने पर एक राय होकर अजीत कुमार के पेट में जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस संबंध में थाना मुबारकपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस के अनुसार दिनांक 19 अप्रैल 2026 को थाना मुबारकपुर पुलिस टीम द्वारा दरियाबाद पुल के पास से अभियुक्त सोनू निषाद पुत्र सुनील निषाद निवासी ओझौली थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ सहित दो नफर बाल अपचारियों को समय लगभग 01:18 बजे पकड़ लिया गया। जामातलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू बरामद हुआ, पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।























































Leave a comment