घोसी में चेकिंग के दौरान युवक के पास से पिस्टल व कारतूस बरामद, पुलिस ने भेजा जेल
घोसी।मऊ। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घोसी पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक . 32बोर पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। उसकी पहचान रामपुर खजुरही निवासी मयंक सिंह के रूप में हुई।
एसपी मऊ कमलेश बहादुर के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं कोतवाल रविन्द्रनाथ राय के नेतृत्व में स्वाटटीमप्रभारी संजयसरोज,एसआई शुभम त्रिपाठी,दिनेशयादव,एचसी संदीप संगम,आरक्षी महेंद्रनाथ,राजमणि, ज्ञानेन्द्रपांडेय आदि के साथ घोसी कोतवाली पुलिस द्वारा पीवातल मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक बुलेट मोटर साइकिल से आते दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर वह बुलेट मोटर साइकिल को मोड़ कर भागने की कोशिश किया। पुलिस टीम ने उसको घेर कर पकड़ लिया, तलाशी लिया तो उसके पास से एक पिस्टल.32बोर, कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी मयंकसिंह निवासी रामपुर खजुरही कोतवाली घोसी जनपद मऊ को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली लाकर पूछताछ के बाद बुलेट मोटर साइकिल को सीज करने के साथसम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।






















































Leave a comment