Latest News / ताज़ातरीन खबरें

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल साइकिल को मारी टक्कर में तीन घायल

देवरिया ।बारा दीक्षित और परसिया तिवारी गांव के बीच रविवार को देर शाम   तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने साइकिल में टक्कर मार दी । टक्कर में दो किशोरों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बरौली निवासी सूरज (17) पुत्र जनार्दन और हरिंदर (17) पुत्र तुलसी एक ही बाइक से बरहज आ रहे थे। वहीं परसिया तिवारी निवासी आकाश पटेल (30) साइकिल से अपने घर जा रहा था। बारा दीक्षित स्थित एक ईंट भट्ठे के पास दोनों की जोरदार टक्कर हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार साइकिल सवार नशे की हालत में था, जबकि बाइक सवार दोनों किशोर भी नशे में बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद जुटे ग्रामीणों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh