विद्युत संविदा कर्मियों ने अवर अभियंता और एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
देवरिया।विद्युत उपकेन्द्र फरियांव डीह के संविदा कर्मियों ने सोमवार को फेशियल अटेंडेंस का विरोध करते हुए अवर अभियंता अविनाश कुमार गौतम और एसडीओ को राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। एस एस ओ अभिषेक कुमार दुबे के नेतृत्व में संविदा कर्मियों ने व्यवस्था में संशोधन और अतिरिक्त कार्य के लिए स्पष्ट नियम लागू करने की मांग की। ज्ञापन में संविदा कर्मियों ने कहा की फेशियल अटेंडेंस लागू होने की स्थिति में हम निर्धारित आठ घण्टे की ड्यूटी ही करेंगे। यदि विभाग और कार्य दायी संस्था की ओर से आठ घण्टे के बाद अतिरिक्त कार्य कराया जाता हैं तो वह केवल अवर अभियंता और एसडीओ साहब के लिखित आदेश पर ही करेंगे। तथा अतिरिक्त समय में किए गए कार्य का नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इस ज्ञापन को देने के दौरान एस एस ओ अभिषेक कुमार दुबे एस एस ओ अरविन्द यादव एस एस ओ विशाल राय विद्युतकर्मी संदीप गोंड, मयंक यादव,धर्मेंद्र प्रसाद,अमरजीत कुमार,शाहिद अंसारी मौजूद रहे।

























































Leave a comment