Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से हुई चर्चा

देवरिया।टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने कहा कि संगठन के सभी साथी मिलकर जनता की आवाज को और मजबूती के साथ उठाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन गांवों से शहरों तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और सक्रियता से ही संगठन मजबूत होगा तथा जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों और विचारों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।
श्री मल्ल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और आम नागरिक स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। महिलाओं, व्यापारियों, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार संवेदनशीलता दिखाने में असफल रही है।
बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में नागेंद्र शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष अरविन्द शाही,भरत मणि त्रिपाठी,डॉ. धर्मेंद्र पाण्डेय, दीनदयाल यादव,जुलेखा खातून, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष चन्दन वर्मा,जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा,जिला महासचिव मार्कण्डेय मिश्रा,मनोज मणि त्रिपाठी, शिव शंकर सिंह, शहनाज जफर, रजनीश प्रसाद, रामप्रवेश सिंह,रीता देवी,जिला सचिव विनोद दुबे,पन्नालाल पाठक,परमानन्द प्रसाद,प्रेमचन्द प्रजापति, उत्तेज मिश्रा,ब्लाक अध्यक्ष रमेश कुशवाहा,मनीष रज्जक,बृजेश यादव, सत्य पाल सिंह, वजीर अहमद, संदीप मल्ल,बदरे आलम, रोहित यादव,मु. इस्लाम,श्रीराम शर्मा,मृत्यूंजय शर्मा,मो. मुजाहिद लारी,रमाकांत खरवार,डॉ. अंजुम मंसूरी आदि मौजूद थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh